27 June 2025

सीएम धामी अपनी कैबिनेट के साथ जाएंगे भगवान राम लला के दर्शन करने

देहरादून

 

अयोध्या में भगवान राम के दर्शन में लिए अब हर दिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं। वहीं आम और खास दोनों ही भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं। वहीं अब सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट सहित करेंगे अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे। 2 फरवरी को अयोध्या जाएगी टीम धामी , श्री राम लला की पूजा अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके अलावा भाजपा भी अपने कार्यकर्ताओं को राम लला के दर्शन के लिए भेजेगी। प्रत्येक जिले से 10-10 कार्यकर्ताओं को अयोध्या भेजा जाएगा , सेवा कार्यों के लिए अयोध्या भेजा जाएगा भाजपा कार्यकर्ताओं को।