28 June 2025

गंगोत्री नेशनल हाईवे झाला के पास भूस्खलन, देखें वीडियो

गंगोत्री नेशनल हाईवे झाला के पास भूस्खलन के चलते बंद हो गया था। आज चटक धूप में ही दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर झाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने इस भूस्खलन को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। सूचना पर बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों बारिश व बर्फबारी हुई। जिसके बाद चटक धूप में यहां भूस्खलन हुआ है। हालांकि गनीमत रही है कि उस दौरान कोई वाहन या राहगिर हाईवे से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।