गंगोत्री नेशनल हाईवे झाला के पास भूस्खलन के चलते बंद हो गया था। आज चटक धूप में ही दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर झाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने इस भूस्खलन को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। सूचना पर बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों बारिश व बर्फबारी हुई। जिसके बाद चटक धूप में यहां भूस्खलन हुआ है। हालांकि गनीमत रही है कि उस दौरान कोई वाहन या राहगिर हाईवे से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
More Stories
20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की भागीदारी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पंचायत चुनावों में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कांग्रेसजन पंचायत चुनाव को संगठन विस्तार के उत्सव के रूप में लें : महर्षि